LATEHAR : भीम आर्मी ने राजद समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर को दिया समर्थन।
लातेहार, झारखंड ।नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थित प्रत्याशी मिलयानी कुजूर को बृहस्पतिवार कोभीम आर्मी ने औपचारिक रूप से अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस संबंध में आयोजित बैठक में शिक्षा और बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बताते हुए नगर के समग्र विकास पर जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव और मोहर सिंह यादव ने कहा कि मिलयानी कुजूर शुरू से ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसे मिलयानी कुजूर प्राथमिकता देंगी।राजद जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संतुलित विकास के लिए यह समर्थन एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं और जन-जन तक पार्टी की सोच पहुंचाएं।भीम आर्मी जिला अध्यक्ष जनजीवन राम ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षा, समानता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहा है। इसी विचारधारा के तहत मिलयानी कुजूर को समर्थन दिया गया है, ताकि नगर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
प्रखंड संरक्षक प्रकाश राम और प्रखंड अध्यक्ष परदेसी राम ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं प्रत्याशी मिलयानी कुजूर ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए नगरवासियों से अपील की कि वे शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उन्हें समर्थन दें, ताकि लातेहार नगर को प्रगतिशील और समावेशी दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर कन्हाई कुमार रवि, मुकेश कुमार रवि, रगलाल कुमार रवि, सचिव जयदीलिप राम, विजय कुमार रवि, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ