LATEHAR : गारू में एसीबी की कार्रवाई, 7 हजार घूस लेते अमीन गिरफ्तार।

 LATEHAR : गारू में एसीबी की कार्रवाई, 7 हजार घूस लेते अमीन गिरफ्तार। 

गारु, लातेहार, झारखंड  । 

पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी अमीन मुनिदेव सिंह को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वादी ने जमीन संबंधी कार्य के निष्पादन के एवज में घूस मांगने की लिखित शिकायत एसीबी से की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को कार्यालय परिसर में ही आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ