LATEHAR : भगतु नगेसिया ने खोला चुनावी कार्यालय, शिक्षा और विकास को बनाया मुद्दा।

LATEHAR : भगतु नगेसिया ने खोला चुनावी कार्यालय, शिक्षा और विकास को बनाया मुद्दा। 

लातेहार, झारखंड। 

नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। शुक्रवार को स्वतंत्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी भगतु नगेसिया ने चटनाही स्थित सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के सामने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में नगेसिया के साथ नंदलाल प्रसाद और श्वेता गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया। इस अवसर पर नगेसिया ने कहा कि वे पहले शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और समाज निर्माण में शिक्षित नेतृत्व की आवश्यकता को देखते हुए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे क्षेत्र को राज्य में अग्रणी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ