LATEHAR : लातेहार में ‘गांधीगीरी’ से सड़क सुरक्षा जागरूकता, 328 चालकों को किया प्रेरित ।

 LATEHAR : लातेहार में ‘गांधीगीरी’ से सड़क सुरक्षा जागरूकता, 328 चालकों को किया प्रेरित  । 

लातेहार, झारखंड  ।

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नवोदय विद्यालय लातेहार के विद्यार्थियों और विद्यालय प्रशासन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। लातेहार थाना चौक के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्य रामायण राम के नेतृत्व में ‘गांधीगीरी’ के तहत बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे लोगों को नियमों के पालन का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान लगभग 328 चालकों को जागरूक किया गया। मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।






Report By  Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ