CHANDANKIYARI : चास नगर निगम चुनाव: निमाई महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान, जगन्नाथ रजवार ने की मतदान की अपील।

CHANDANKIYARI : चास नगर निगम चुनाव: निमाई महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान, जगन्नाथ रजवार ने की मतदान की अपील। 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

चास नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा समर्थित महापौर प्रत्याशी निमाई महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की अगुवाई चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने अपनी टीम के साथ की। वार्ड संख्या 33 स्थित करमा चौक में स्थापित शहीद करमा रजवार की वेदी पर माल्यार्पण के बाद जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान रजवार समाज सुधार समिति के प्रथम केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल रजवार ने निमाई महतो को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।


इसके बाद वार्ड संख्या 33 से अभियान शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 34 एवं 35 में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। समर्थकों ने महापौर पद के लिए मतपत्र पर क्रमांक संख्या 15 एवं चुनाव चिन्ह “नारियल फार्म” के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर जगन्नाथ रजवार ने कहा कि नगर निगम चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने मतदाताओं से सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि चास जैसे विकसित होते शहर को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहे।

उन्होंने शहर की प्रमुख समस्याओं—शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली एवं सफाई व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में जलजमाव, जर्जर सड़कें और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। चुनावी माहौल के बीच विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। अब अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में है कि वे किसे शहर की जिम्मेदारी सौंपते हैं। मौके पर माथुर शर्मा, संजीव गोप, करम चांद राय, गौरा चांद रजवार, शंकर रजवार, गौरा चांद महतो, शान्ति राम रजवार,  मनोज महतो, सिमन्त रजक, राकेश कुमार महतो, अंकित कुम्भकार, झारु रजवार, वृहस्पति महतो, अजित कुम्भकार, शंकर रजवार, पवन रजवार, धीरेन महतो, रुपेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, मुकेश रजवार, दीपक कुमार महतो, आलोक कुमार महतो, राढ़ करम महतो, बासुदेव गोप, बेबी देवी, चम्पा देवी, सानु देवी, वीणा देवी, सविता देवी, मुक्तेश्वर महतो, चन्द्र कान्त महतो, बिदेशी महतो, अनिता कुमारी, सुनिता कुमारीआदि शामिल रहे।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ