LATEHAR : दोपहिया वाहन से एक्सीडेंट में घायल रविंदर कश्यप, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने पहुंचाया अस्पताल ।

LATEHAR : दोपहिया वाहन से एक्सीडेंट में घायल रविंदर कश्यप, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने पहुंचाया अस्पताल । 

लातेहार, झारखंड  । 

लातेहार के आरागुंडी निवासी रविंदर कश्यप अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद दोपहिया वाहन से सोमवार को रात्रि में घर लौट रहे थे। इसी दौरान डालडा फैक्ट्री के पास उनका एक्सीडेंट हो गया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। मौके से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव की नजर घायल पर पड़ी, उन्होंने त्वरित व्यवस्था कर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इमर्जेंसी वार्ड में ड्रेसर परवल तीगा ने इलाज में लग गया वहीं डॉक्टर विवेक विद्यार्थी ने बताया कि रविंदर कश्यप के दाहिने पैर में गहरी चोट लगी है। हड्डी विशेषज्ञ के आने के बाद आगे का बेहतर इलाज किया जाएगा। परिजनों ने विनोद उरांव को धन्यवाद दिया।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ