RANCHI : एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी की कोशिश, बेटे की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर।
रांची, झारखंड।
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की कडरू न्यू एजी कॉलोनी से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान मिहिर के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी मां और बहन ने भी जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे, तब तक मिहिर की मौत हो चुकी थी।
यह बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से रांची वापस आया था। वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई कर रहे थे और चर्चा है कि उन्हें एक कॉरपोरेट कंपनी में नौकरी भी मिल गई थी। मिहिर की मां स्नेहा अखौरी और 14 वर्षीय बहन ने भी जहर खाने का प्रयास किया। स्नेहा अखौरी पेशे से झारखंड हाईकोर्ट की वकील हैं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत शहर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ