LATEHAR : वार्ड 05 से प्रमिला देवी ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह।
लातेहार, झारखंड ।नगर निकाय चुनाव–2026 के तहत वार्ड संख्या 05 से प्रमिला देवी ने सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके पक्ष में समर्थन जताया।प्रमिला देवी पूर्व में भी वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार रह चुकी हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता सहित विकास के बचे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से विकास, और जनसेवा के लिए समर्थन की अपील की।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ