CHANDANKIYARI : रजवार समाज सुधार समिति के तिलिटॉंड़ शाखा सचिव सह झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी संजय रजवार की श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए: जगन्नाथ ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।
रजवार समाज सुधार समिति के तिलाटॉंड़ शाखा सचिव सह झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी 42 वर्षिय संजय रजवार की 24 जनवरी को हृदय गति रुक जाने से जनरल अस्पताल बोकारो में निधन हुई थी। बुधवार को चन्दनकियारी के उनके पैतृक गांव उपरबॉंधा में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उसकी श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं रजवार समाज सुधार समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार श्रद्धा कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही उनके तस्वीर पर लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्राद्ध कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामपद दास, तिलाटाॅंड़ शाखा अध्यक्ष जगदीश रजवार,मुखिया मदन रजवार, पंचायत समिति सदस्य मधुसुदन रजवार, पुर्व पंचायत समिति सदस्य चिनी लाल रजवार, पटल चन्द्र महतो, शान्ति राम रजवार, गोपाल रजवार, हराधन रजवार उनके भाई अश्विनी रजवार, गणेश रजवार,शिवराम रजवार भतीजा जयदेव रजवार, दीपक रजवार, विकास रजवार, आकाश रजवार, चन्दन रजवार, अभिजीत कुमार समेत बड़ी संख्याओं में समाजसेवी, राजनीतिक दल के नेताओं व ग्रामीणों शामिल रहे। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान पुरे गांव शोक व श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने संजय रजवार की समाजिक योगदान का याद करते हुए। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान प्रार्थना की।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ