LATEHAR : लातेहार नगर पंचायत चुनाव: कल खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा।
लातेहार, झारखंड।नगर पंचायत लातेहार के अध्यक्ष से लेकर वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल हो जाएगा। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पूर्व आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने वरीय अधिकारियों के साथ वज्रगृह तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कल सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। मतगणना केंद्र की सुरक्षा तीन स्तरीय की गई है तथा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। अध्यक्ष पद सहित नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डों के पार्षदों का परिणाम कल सामने आ जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद किसकी होली धूमधाम से मनेगी और किस प्रत्याशी के चेहरे पर मायूसी रहेगी, यह स्पष्ट हो जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें कुमारी नीना तिर्की, बिलासी तोपनो, बैजंती देवी, भगतू नगेसिया, महेश सिंह, मिलयानी कुजूर, सूर्य देव भक्त और सेलेस्टिन कुजूर शामिल हैं। हालांकि सेलेस्टिन कुजूर ने पूर्व में बिलासी तोपनो को समर्थन दे दिया है।
वहीं 15 वार्डों में कुल 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला भी मतगणना के साथ तय हो जाएगा।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ