LATEHAR : शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
लातेहार, झारखंड ।शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजहार मोड़ के समीप अवस्थित शिव परिवार सह पंचमुखी हनुमान मंदिर के 10वें वार्षिक उत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 26 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम एवं भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधनी प्रसाद यादव द्वारा नौ कन्याओं का पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता और सौहार्द बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों का सहयोग सामाजिक एकता को मजबूत करता है। श्री यादव ने मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक उर्फ चामू साव सहित सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इससे पूर्व त्रिभुवन पांडेय और राजेश्वर पाठक द्वारा हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। मुख्य यजमान के रूप में पंकज कुमार सपत्नीक उपस्थित रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद शौंडिक ने बताया कि 24 फरवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, जबकि 25 फरवरी को वेदी पूजन व पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन की सफलता में विमला देवी, कामेश्वर प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, डॉ. भोला प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, रंजीत कुमार, निशा आरपीडी, राहुल कुमार (आरपीडी), अमित कुमार, रामा प्रसाद, राहुल रंजन और मुकेश प्रसाद सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ