LATEHAR : बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर होगी कार्रवाई, त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट।

  LATEHAR : बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री पर होगी कार्रवाई, त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट। 

लातेहार, झारखंड । 

आगामी होली, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि एक साथ कई त्योहार होने के कारण प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बीडीओ व अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने, फ्लैग मार्च निकालने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।


पटाखा रखने एवं विक्रय के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य बताया गया। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने या भंडारण करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। होलिका दहन स्थल पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील की गई। होली के दिन जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी तथा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साइबर सेल को 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 06565-247981, 08987796308, साइबर सेल 6206159795 या 112 पर सूचना देने की अपील की गई है।







Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ