LATEHAR : नगर पंचायत वार्ड आठ में जल जमाव बना मुख्य मुद्दा।

 LATEHAR : नगर पंचायत वार्ड आठ में जल जमाव बना मुख्य मुद्दा। 

लातेहार, झारखंड  ।

23 फरवरी को लातेहार नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। वार्ड आठ में चुनावी माहौल गरम है। प्रत्याशी मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं, लेकिन मतदाता खुलकर अपना रुख नहीं बता रहे।

स्थानीय निवासी कमलेश प्रसाद, प्रमिला देवी और जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जल जमाव और जल निकासी की समस्या सबसे बड़ी चिंता है। जुबली चौक महावीर मंदिर से बाजारटांड़ तक नाली का पानी सड़क पर बहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है।

निवर्तमान पार्षद आशा देवी ने अधूरे कार्य पूरे करने और बड़े नाले के निर्माण का वादा किया। राजू प्रसाद गुप्ता ने मुफ्त पानी कनेक्शन व नियमित सफाई की बात कही। आशीष कुमार गुप्ता उर्फ मिनी ने पानी बिल व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। लक्ष्मी देवी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 15 दिन में उपलब्ध कराने और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने का वादा किया। उम्मीदवार व चुनाव चिन्ह: आशा देवी (अलमारी), आशीष कुमार गुप्ता (बेबी वॉकर), राजू प्रसाद गुप्ता (बल्ला), लक्ष्मी देवी (मोतियों का हार)।

वार्ड में कुल 1838 मतदाता हैं।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ