LATEHAR : महेश सिंह के समर्थन में वार्ड सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की जीत की अपील।

 LATEHAR : महेश सिंह के समर्थन में वार्ड सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की जीत की अपील। 

लातेहार, झारखंड  ।

शहर के रेलवे स्टेशन रोड में भाजपा समर्थित नगर पंचायत पद के प्रत्याशी महेश सिंह के समर्थन में वार्ड सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल हुए।


सम्मेलन से पूर्व भाजपा नेताओं व समर्थकों ने श्री कोड़ा का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने महेश सिंह को एक योग्य व कर्मठ उम्मीदवार बताते हुए मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सक्षम नेतृत्व आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन दास, वरीय समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पंकज सिंह, सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, राकेश कुमार दुबे, जय प्रकाश महलका, ललित पांडेय, रामदेव सिंह, अरविन्द तिवारी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद गुप्ता, सीतामनी तिर्की, शीला देवी,जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, छोटेलाल अग्रवाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद। 






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ