LATEHAR : लातेहार जेल का निरीक्षण, बंदियों से सुविधाओं व भेदभाव पर ली जानकारी।

LATEHAR :  लातेहार जेल का निरीक्षण, बंदियों से सुविधाओं व भेदभाव पर ली जानकारी। 

लातेहार, झारखंड  ।

माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह और उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने लातेहार जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड ने बंदियों से जातिगत भेदभाव, स्वास्थ्य सुविधा, इलाज, पेयजल, नाश्ता-भोजन तथा मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। बंदियों ने बताया कि उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है।


प्रधान न्यायाधीश ने पढ़ाई के इच्छुक बंदियों के लिए समुचित शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही जेल में स्कैनर के समुचित उपयोग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की पेशी कराने का निर्देश दिया।उन्होंने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत उपलब्ध सभी सुविधाएं बंदियों को देने में किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कमलेश कुमार और एसडीपीओ अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ