LATEHAR : डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश ।

LATEHAR : डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश । 

लातेहार, झारखंड ।

 लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के विद्यार्थियों ने चाणक्य नगरी स्थित श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान कर घाट परिसर, पूजा वेदी और आसपास के संपर्क मार्गों की साफ-सफाई की।

शिक्षक प्रभात रंजन, सूरज कुमार मिश्रा एवं राकेश रंजन तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक, सूखे पत्तों और अन्य कचरे को एकत्र कर गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मास्क, दस्ताने और हेड कैप का उपयोग करते हुए सुरक्षा मानकों का भी पालन किया।

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। विद्यार्थियों को ऐसे सामाजिक कार्यों से जोड़ने का उद्देश्य उनमें सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है।

मौके पर श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री कौशल किशोर राज एवं मीडिया प्रभारी गौतम राज उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। अभियान को सफल बनाने में शिक्षक प्रभात रंजन, राकेश रंजन तिवारी, सूरज कुमार मिश्रा, अजीत कुमार, सुप्रिया मिश्रा, कुणाल कुमार एवं आलोक कुमार का योगदान रहा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए जागरूकता के साथ स्वयं आगे आकर श्रमदान करना भी जरूरी है।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ