RANCHI :*अनमोल ज़िंदगी फाउंडेशन द्वारा रांची में वस्त्र वितरण अभियान संपन्न*
*रांची, झारखंड * ।अनमोल ज़िंदगी फाउंडेशन (Peoples' Education Trust की एक पहल) द्वारा आज रांची के विभिन्न क्षेत्रों में वस्त्र वितरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
संस्था के सदस्यों ने रातू रोड, रिम्स, जगन्नाथपुर, रांची रेलवे स्टेशन, धुर्वा, हटिया, पहाड़ी मंदिर, अपर बाजार और कांके सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच लगभग 80 जोड़े वस्त्रों का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष *आर्यन राम*, महासचिव *अनीश शर्मा*, कोषाध्यक्ष *विकास राज* के साथ संगठन के 20 सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में महासचिव *अनीश शर्मा* ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि *यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम पूरे शीतकाल (Winter Season) तक निरंतर जारी रहेगा।*
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ