LATEHAR : सड़क सुरक्षा को लेकर चंदवा में भारी वाहनों की जांच, छह वाहनों से 52,500 रुपये जुर्माना।
लातेहार, झारखंड ।
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर को चंदवा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों की जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल और चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह भारी वाहनों के विरुद्ध ई-चालान जारी करते हुए कुल 52,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया।
जिला परिवहन कार्यालय की ओर से बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह का जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ