LATEHAR : लोजपा कार्यालय में धूमधाम से मना चिराग पासवान का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ।
लातेहार, झारखंड ।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय बानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान एवं प्रदेश महासचिव विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो तथा राष्ट्र एवं जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान, नागेंद्र प्रसाद, अवध नारायण सिंह, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष शिवदर्शन पासवान, आईटी सेल अध्यक्ष, महासचिव दिलीप प्रसाद, राजन सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप, कैलाश, श्याम बिहारी, शंभू, अशोक पासवान, लक्ष्मण पासवान, सुनील कुमार, जगदीश, सनी कुमार, भोला राम, शोभा देवी, नीरू देवी, मुकेश कुमार, विनोद सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ