LATEHAR : बालूमाथ में वाहन जांच अभियान, 85 वाहनों की जांच, 1.04 लाख रुपये जुर्माना वसूला।

LATEHAR : बालूमाथ में वाहन जांच अभियान, 85 वाहनों की जांच, 1.04 लाख रुपये जुर्माना वसूला। 

लातेहार, झारखंड । 

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, डीएसपी मुख्यालय प्रदीप कुमार, डीएसपी बालूमाथ उमेश प्रसाद सिंह और थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

इस दौरान दोपहिया, हल्के एवं भारी वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने की जांच की गई। वहीं, बिना तिरपाल ढके कोयला एवं अन्य खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 85 वाहनों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 34 दोपहिया और छह भारी वाहनों का चालान काटा गया, जबकि दो वाहन जब्त किए गए। इस दौरान कुल 1,04,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ