LATEHAR : अंबा कोठी के बूथों पर SIR कार्य में तेजी लाने की पहल, पांचवीं बैठक में शामिल हुए अंकित पांडेय।
लातेहार, झारखंड।
मतदाता सूची को दुरुस्त और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से अंबा कोठी स्थित मतदान केंद्र संख्या 201 एवं 202 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पांचवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में BLO एवं BLA-2 के साथ झामुमो युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पांडेय भी शामिल हुए।
बैठक में अब तक हुए पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों को निर्धारित समय पर पूरा कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान अंकित पांडेय ने दोनों मतदान केंद्रों के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम और सही विवरण दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित लोगों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है।
अंकित पांडेय ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि या परेशानी होने पर संबंधित BLO से संपर्क करें।
बैठक के साथ आयोजित चुनाव पाठशाला में भी मतदाता जागरूकता और SIR प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ