LATEHAR : निकाय चुनाव में देरी से राज्य को 2100 करोड़ की क्षति, कानून-व्यवस्था ध्वस्त: प्रतुल नाथ शाहदेव।

 LATEHAR : निकाय चुनाव में देरी से राज्य को 2100 करोड़ की क्षति, कानून-व्यवस्था ध्वस्त: प्रतुल नाथ शाहदेव। 

लातेहार, झारखंड  ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य में नगर निकाय चुनाव उच्च न्यायालय की कड़ी फटकार के बाद कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर चुनाव नहीं होने से राज्य को 2100 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से वंचित होना पड़ा।

वे नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। शाहदेव ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो गया है। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को गंभीर बताते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में 4500 से अधिक बच्चे लापता हैं तथा पिछले छह वर्षों में आठ हजार से अधिक महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हुई हैं। उन्होंने सरकार पर आदिवासी महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।

शाहदेव ने कहा कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब संगठित अपराध, मानव तस्करी और अवैध धंधों में वृद्धि हुई है। भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है और योग्य प्रत्याशियों को समर्थन दे रही है।

इस मौके पर महेश सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव, वरिष्ठ नेता राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिलाउपाध्यक्ष बबलू दुबे और नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी उपस्थित थे।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ