LATEHAR : नप चुनाव: वार्ड 11 में , दो प्रत्याशी मैदान में, किसके सर सजेगा ताज, फैसला 27 को।

 LATEHAR : नप चुनाव: वार्ड 11 में , दो प्रत्याशी मैदान में, किसके सर सजेगा ताज, फैसला 27 को। 

लातेहार, झारखंड  ।

नगर पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। मतदान 23 फरवरी को को होने वाले है उससे पहले प्रत्याशियों के द्वारा वोटरों को अपने पक्ष में करने को लेकर पूरी ताकत लगा दी गई है। मतदान से पहले चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। आज झारखंड लेटेस्ट न्यूज के संवाददाता वार्ड 11 पहुंचे जहां लोगों का चुनावी मुद्दा क्या है, जानने का प्रयास किया। वार्ड 11 के निवासी विवेक चंद्र श्रीवास्तव, रोशन कुमार, छोटू कुमार, विक्रम आदि ने बताया कि इस इलाके में तालाबों का हो रहा अतिक्रमण बहुत बड़ा मुद्दा है। साथ ही कई इलाकों में नालियों का निर्माण और उनकी सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले ढाई वर्षों से वार्ड पार्षद नहीं रहने से सही तरीके से आवास योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस बार जो प्रत्याशी इस समस्या का निदान करवाने की बात करेगा हम अपना मत उसे ही देंगें। 

क्या कहा चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों ने निवर्तमान वार्ड पार्षद संतोष रंजन उर्फ डब्बू ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड 11 में काफी विकास कार्य हुए हैं। तीव्र गति से गलियों मे सड़कों का निर्माण कराया, स्ट्रीट लाईटें लगवाई, नालियों का निर्माण और लगतार उसकी सफाई करवाया, पर कुछ ऐसे कार्य रह गए जिसे वार्ड 11 की जनता इस बार अपना आर्शीवाद देती है तो पूरा करवाने का प्रयास करूंगे। सबसे पहले मेरे क्षेत्र में जिन तालाबों का अतिक्रमण किया जा रहा है उसे मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। वार्ड में रोजाना सफाई, नालियों में दवाईयों का छिड़काव, मच्छरों पर अंकुश लगाने को वार्ड के सभी गलियों में दवा का छिड़काव कराने का प्रयास करूंगे। साथ ही शहरी क्षेत्र में मिलने वाले पीएम आवास को अपने वार्ड में अधिक से अधिक लोगों को दिलवाने का प्रयास रहेगा।

वहीं उत्तम कुमार का कहना है कि इस वार्ड में एक युवा, इमानदार उम्मीदवार के रूप में मैं कार्य करूंगा। ना एक पैसा किसी से लूंगा और ना ही एक पैसा किसी को लेने दुंगा। यदि वार्ड 11 की जनता उन्हें मौका देती है तो सबसे पहले वार्ड 11 में रोजाना साफ सफाई करवाउंगा। यदि इस क्षेत्र की जनता उन्हें अपना वार्ड पार्षद के रूप में चुनने का कार्य करता है तो उन्हें किसी काम के लिए मेरे पास आने की आवश्यकता नहीं मैं उनके पास जाउंगा। 

कौन कौन है उम्मीदवार और उनका चुनाव चिन्ह

वार्ड संख्या 11 से उत्तम कुमार अलमारी, संतोष रंजन कुमार बेबी वॉकर,

वोटरों की संख्या

पुरूषों की संख्या      : 340

महिलाओं की संख्या    : 340

कुल वोटरों की संख्या  : 680





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ