RANCHI : सोनहातू में शोक कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ।

 RANCHI : सोनहातू में शोक कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय । 

सोनहातू, रांची, झारखंड। 

 आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय झारखंड राज्य के रांची के सोनहातू पहुंचे। इस दौरान वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता राधिका देवी के पति के निधन पर आयोजित ब्राह्मण भोज में शामिल हुए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेत्री गायत्री देवी तथा सुंदरी तिर्की भी मौजूद रहीं। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही।





By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ