RANCHI : *रांची पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 2.71 लाख नकद और 1 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त*
*रांची, झारखंड ।*
रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश कर दिया है। कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1.052 किलोग्राम गांजा और ₹2.71 लाख नकद बरामद किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुकम रूगड़ीगड़ा इलाके में गांजे की खरीद–बिक्री की जा रही है। मिली सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने एक जनवरी की रात करीब 10:46 बजे जुतून लिंडा के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में नुतून लिंडा उर्फ मिथुन (36 वर्ष), निवासी मधुकम रूगड़ीगड़ा और अमन जायसवाल (28 वर्ष), निवासी न्यू मधुकम रोड नंबर-5, सुखदेवनगर बताया गया है। एवं पुलिस ने घर की तलाशी में 1.052 किलो गांजा और ₹2,71,000 नगद बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उनके फरार साथी नन्हकु लिंडा के इशारे पर बाहर से मंगाया जाता था और वे इसे स्थानीय स्तर पर बेचते थे।वहीं छापेमारी के दौरान नन्हकु लिंडा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। नुतून लिंडा पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जबकि अमन जायसवाल पर भी चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
वहीं रांची पुलिस ने कहा कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ