LATEHAR : अवधेश सिंह चेरो के दिशा समिति सदस्य बनने पर लातेहार में भव्य स्वागत ।

LATEHAR  : अवधेश सिंह चेरो के दिशा समिति सदस्य बनने पर लातेहार में भव्य स्वागत । 

लातेहार, झारखंड  ।

भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो को राज्य स्तरीय दिशा समिति, झारखंड का सदस्य मनोनीत किए जाने पर लातेहार में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर चेरो को बधाई दी और इसे संगठन के लिए गौरव का क्षण बताया। नेताओं ने कहा कि उनके अनुभव, जनजातीय समाज के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से जिले व राज्य में विकास को नई दिशा मिलेगी। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व सक्रियता से करेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।





Report By Rahul Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ