LATEHAR : कार्यकर्ता सम्मानित समारोह का आयोजन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित ।

 LATEHAR : कार्यकर्ता सम्मानित समारोह का आयोजन,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ता हुए सम्मानित  । 

लातेहार, झारखंड  । 

जनता जागृति विकास केंद्र द्वारा रविवार की दोपहर करीब एक बजे सदर प्रखंड के रिचू घूट्टा के बतात कला मे कार्यकर्ता सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि जीप अध्यक्ष पूनम देवी,केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद,जीप सदस्य चंदवा सरोज देवी समेत बड़ी संख्या में केंद्र से जुड़ी महिलाएं मौजूद थे।समारोह की अध्यक्षता केंद्र के जिला प्रभारी लियाकत अंसारी ने किया।


इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत जिला प्रभारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि जीप अध्यक्ष पूनम देवी ने सम्मानित समारोह के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।और कहा कि केंद्र द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे है। केंद्र शिक्षा स्वरोजगार समेत महत्वपूर्ण चीजों पर कार्य कर रही है।

उन्होंने महिलाओं की स्वावलंबन कार्यों के लिए जनता जागृति विकास केंद्र की सराहना की।केंद्रीय अध्यक्ष अजय नारायण प्रसाद ने भी सामरोह को संबोधित किया।और कहा कि केंद्र द्वारा शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।इसके लिए स्कूल ओपनिंग की गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए रोजगार,नशा मुक्त समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य कर रही है।उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को स्वावलंबन हेतु अधिक जोर दिया।

उन्होंने लोगो से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में केंद्र से जुड़कर इसका अधिका अधिक लाभ उठाए। मौके पर रेखा देवी, चांदनी कुमारी, मुकेश प्रसाद,अलीम अंसारी, सुरेश भुइयां ,जयप्रकाश उरांव ,रूपा देवी, लाली देवी, मो. मिन्हाज, सुनील उरांव, मणिलाल उरांव, क्रांति कुमारी, विखल उरांव, रंगीता कुमारी, मीना देवी, शीला देवी, बुधराम उरांव, कृष्ण राम समेत भरी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ