SIMDEGA :*इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानन्द सिन्हा ने उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया*
सिमडेगा, झारखंड।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानन्द सिन्हा ने सिमडेगा उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से उन्हें सप्रेम स्मृति - चिन्ह भेंट किया ।13 दिसम्बर 2025 यानी शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सिमडेगा में ही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा और राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने संयुक्त रूप से उन्हें सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया।
वहीं देवानंद सिन्हा ने कहा कि मुझे उपायुक्त महोदया से मिलकर अत्यंत ही खुशी की अनुभूति हुई, उन्होंने सिमडेगा जिला के कई क्षेत्रों को पर्यटन स्थल में नई पहचान दिलाने का कार्य किया है, उनके कुशल नेतृत्व में प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव संपन्न हुआ था, वो आस्था, संस्कृति एवं अनुशासन का अद्भुत संगम रहा।
वही उन्होंने कल केलाघाघ पर्यटन स्थल की पहचान बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ चट्टानों पर ट्रैकिंग की। उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया और पर्यटन के अपार संभावनाओं को उजागर करने का कार्य किया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ