RANCHI : राँची की बेटी जया ने बढ़ाया देश का मान, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व ।
राँची, झारखंड।
राँची की जया ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि झारखंड की प्रतिभाएँ वैश्विक मंच पर भी किसी से कम नहीं हैं। जया ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 2025 के अवसर पर श्रीलंका में आयोजित प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत की प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।
यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र (UN) के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति, श्रीलंका के गृह मंत्री, तथा 12 अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
आपको बता दे कि जया राज शहीद पांडेय गणपत राय की प्रपौत्री, व डा वंदना राय एवं डा राजेश कुमार लाल की पुत्री है। जया राज DPS स्कूल रांची की छात्रा रही हैं और पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर हैं।
जया ने मानवाधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक मंच पर अपनी बात रखी और भारत का दृष्टिकोण प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके इस उल्लेखनीय योगदान पर राँची सहित पूरे झारखंड में गर्व की लहर है।
परिवारजन और स्थानीय लोगों ने जया की इस उपलब्धि को झारखंड के लिए “गौरव का क्षण” बताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
जया का कहना है कि यह अवसर उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और आने वाले समय में वे मानवाधिकार के क्षेत्र में और भी सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हु ।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ