RANCHI : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर रांची पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत...!!

RANCHI : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर रांची पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत...!! 

रांची, झारखंड। 

 झारखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विशेष विमान से रांची पहुंची। इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राष्ट्रपति का  अभिवादन और स्वागत किया।


माननीय मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर माननीय राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट किया। रांची एयरपोर्ट से लोक भवन तक कड़ी सुरक्षा एवं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति का काफिला लोकभवन पहुंचा। 



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ