RANCHI : राज्य की बहु प्रतिक्षित पेशा कानून को झारखंड सरकार के कैबिनेट से पास करने पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने मुख्यमंत्री को जताया आभार...!!

 RANCHI : राज्य की बहु प्रतिक्षित पेशा कानून को झारखंड सरकार के कैबिनेट से पास करने पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने मुख्यमंत्री को जताया आभार...!! 


रांची, झारखंड  । 

      पेसा कानून झारखंड कैबिनेट से पास होने की खुशी में राज्य के मुखिया श्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करने और बधाई देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक में बाजे गाजे, रंग अबीर और एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हुए जुलूस निकालकर खुशियां मनाई गई।


         आज के इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा की पेशा कानून लागू होने से राज्य के आदिवासी मूलवासी के हक अधिकारों की रक्षा हो सकेगी, और ग्राम स्वशासन काफी मजबूत होगा ।संयोजक प्रमुख श्री मुस्ताक आलम ने राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हेमंत सोरेन जो कहते हैं वह करते हैं उन्होंने दिखा दिया की झारखंड के आदिवासी- मूलवासियों, को हमेशा अपने दिल में रखते हैं, झूठा आश्वासन नहीं देते हैं ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हमेशा झूठा आश्वासन दिया गया लेकिन किया कुछ नहीं। वहीं दूसरी तरफ हेमंत सोरेन ने पेसा कानून बिल कैबिनेट से पास कर दिया हमें अपने नेता  पर गर्व है।

     आज इस कार्यक्रम में झामुमो नेत्री राज्यसभा सांसद डाॅ महुआ मांझी ,केंद्रीय सदस्य पवन जेड़िया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा ,अंतू तिर्की, जिला संयोजक मंडली सदस्य वीरू तिर्की,धर्मेंद्र सिंह महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, वीरू साहू, रतीश द्विवेदी, अंकिता वर्मा , अफरोज आलम ,फरीद खान, मधु तिर्की ,आरिज खान कुलदीपक ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, जनक नायक ,डॉक्टर चिंतामणि सांगा मंटू लाला,परवेज आलम गुड्डू, मुस्लिम अंसारी ,गुड्डू ,गुल अप्सा परवीन, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की नामकुम प्रखंड अध्यक्ष चामू बैंक सचिव मुजाहिद हुसैन सहित सैकड़ो लोग शामिल थो।

                  




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ