LATEHAR : भाजपा विधायक प्रकाश राम ने देवघर में किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक।

LATEHAR : भाजपा विधायक प्रकाश राम ने देवघर में किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक। 

लातेहार, झारखंड  । 

लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रकाश राम रविवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा की नगरी देवघर पहुंचे। वहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक ने झारखंड प्रदेश एवं लातेहार विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए नववर्ष में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए बाबा से आशीर्वाद मांगा। पूजा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, मिट्ठू प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ