RAMGARH : धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा।
◆पूजनोपरांत हुआ प्रसाद का वितरण एवं संध्या में प्रीति भोज।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।
गोला के बक्शी टोला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश महापरिवार के द्वारा वार्षिक चित्रगुप्त पूजा धुमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञात हो कि चित्रगुप्त पूजा प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन चित्रांश महापरिवार के लोग कलम तथा दावात के आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज की की पूजा सामूहिक तौर पर करते है। पूजन प्रातः 9:30 से आरंभ होने के पश्चात 12:30 बजे हवन एवं आरती हुई। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। पूजन कार्य को पुरोहित गुरु बाबा के देखरेख में यजमान संजय बक्शी के द्वारा सम्पन्न किया गया। संध्या में चित्रगुप्त महाराज को भोग अर्पण करने के उपरांत प्रीति भोज का आयोजन हुआ।
प्रीति भोज में चित्रांश महापरिवार गोला के सभी सदस्य सपरिवार शामिल हुए तथा बाहर से आए अतिथियों का भी प्रीति भोज मेन स्वागत किया गया। मौके पर अजीत कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार सिन्हा, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, धीरेन्द्र नारायण बक्शी, शशिभूषण बक्शी, सहदेव प्रसाद बक्शी,अरुण बक्शी, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, सुमन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, राजू बक्शी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, महेन्द्र बक्शी, महेन्द्र वर्मा, संदीप बक्शी, लाला चंद्रमोहन, संदीप लाला, जीवन बक्शी, प्रवीण बक्शी, प्रीतेश बक्शी सहित चित्रांश महापरिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ