CHANDANKIYARI : चास-चन्दनकियारी क्षेत्र के थोंपी जा रही व्यापक त्रुटिपूर्ण खतियान रद्द करने को लेकर जागरूक अभियान ।
चन्दनकियारी , बोकारो, झारखंड ।चास-चन्दनकियारी प्रखण्ड के किसानों को थोंपी जा रही व्यापक त्रुटिपूर्ण खतियान की शुक्रवार को चन्दनकियारी के दुबेकाटा सामुदायिक भवन, खेड़ाबेड़ा, खेदाडीह हरिमंदिर प्रांगण, घाघरी काली मंदिर प्रांगण में किसान रैयतों बैठक कर नयी सर्वे सेटेलमेंट खतियान की सभी बिन्दुओं पर चर्चा कर जागरूक कर रद्द करवाने की अभियान चलाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि चास- चन्दनकियारी के किसान रैयतों के नये सर्वे सेटेलमेंट की खतियान में व्यापक त्रुटिपूर्ण है। जिसे रद्द करवाने की बजाय राजनीतिक दलों के नेताओं की एक चुनावी घोषणापत्र ही रह गई। किसान रैयतों की एक ज्वलंत समस्याओं पर सरकार व सरकार के विपक्ष गंभीर नहीं है।
सेटेलाइट से सर्वे सेटेलमेंट की आश्वासन, विधानसभा सदन में ऐसी ज्वलंत समस्याओं की तत्काल रद्द करने की बजाय त्वरित निष्पादन करने जैसे हास्यास्पद सवाल कर किसान रैयतों के साथ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। और हक अधिकारों को छिनी जा रही है। नयी सर्वे सेटेलमेंट तत्काल रद्द नहीं की जाती है। तो ऐसे ज्वलंत समस्याओं पर किसान रैयत एकजुट होकर जन आंदोलन करने के लिए विवस होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवार सरकार व सरकार के विपक्ष की होगी।
मौके पर कुमुद महतो, जगन्नाथ रजवार, हरिपद महतो, बलराम महतो, मितन कुमार महतो फुलचाॅंद महतो, प्रह्लाद महतो, मिथिलेश शरण, सुलपानी महतो, रामु महतो, अबनी महतो, अलाउद्दीन अंसारी, परिक्षित महतो, पलक कुमार घोषाल, अमृत महतो, भगतु महतो, अशोक महतो, सुभाष महतो, रंगलाल महतो, कार्तिक रजवार,कमला देवी, यमुना देवी, संध्या महतो, सुनिता महतो, बिमला महतो, रतनी महतो, लिलामनी महतो, गुमठी महतो, प्रफुल्य कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, विष्णु पद महतो, शशांकर महतो, सुधांशु शेखर महतो,अमर चन्द्र महतो, शिशिर महतो, सरोज महतो, सुधीर महतो, झरी लाल महतो, चण्डी चरण महतो आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ