CHANDANKIYARI : झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो को भारत रत्न पुरस्कार दी जाय - जगन्नाथ ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, तिरंगा मोड़ आसनबनी कि ओर से झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो की 102 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को तिरंगा मोड़ पर उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार व संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार ने किया। वहीं जगन्नाथ रजवार ने कहा कि जननायक बिनोद बिहारी महतो की झारखण्ड राज्य की एक सपना को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राजनीतिक दल की गठन की। गठन उपरांत 4 फरवरी 1973 की पहली अधिवेशन में वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पहला अध्यक्ष बने और झारखण्ड राज्य निर्माण के लिए आन्दोलन चलाया आन्दोलन के दौर वे चन्दनकियारी के इसी माटी में 18 नवम्बर 1978 को चन्दनकियारी क्षेत्र के लिए पहली बार आयोजित जनसभा में बिनोद बाबू, राय बाबू, गुरुजी, टेकलाल बाबू, शिवा महतो, के एस चटर्जी, शशी भुषण बाउरी, हारु रजवार, पुर्व विधायक आनन्द महतो, पुर्व मुखिया सिताराम महतो, दुर्गा चरण महतो आदी ने झारखण्ड राज्य निर्माण का पाठ पढ़ाने से गरिब, शोषित, पिड़ित, वंचितों का भगवान बन कर खड़े हुए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में वे विधायक, लोकसभा संसद बने। लोकतांत्रिक देशों में से सिर्फ भारतीय लोकसभा सत्र के दौरान बिनोद बाबू ही एक निधन हुए। निधन उपरांत उसके सम्मान के लिए। सरकार व सरकार के विपक्ष,शासन-प्रशासन की एक बड़ी उदासीनता से उन्हें उचित सम्मान से वंचित की गई। उनके शताब्दी जयंती के दौर में श्री रजवार ने सरकार से मांगा किया कि जननायक बिनोद बिहारी महतो भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। मौके पर प्रदीप कुमार गोस्वामी, बसंत शर्मा, सजल गोस्वामी, बासुदेव महाथा, सुदाम गोस्वामी, शिव चरण महतो, दिलीप कुमार महतो, सुन्दर लाल कुम्भकार, अर्जुन महतो, डॉक्टर महतो,भुला रजवार, बिरु कुम्भकार, संतोष प्रमाणिक, प्रफल्य कुम्भकार, भीम महतो, भुतनाथ महतो, बलराम रजवार आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ