RANCHI : *झामुमो का मांडर प्रखंड सम्मेलन संपन्न *
रांची, झारखंड ।
▪️ *झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी पत्र के आलोक मे रांची जिला के मांडर प्रखंड समिति के गठन हेतु सम्मेलन आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को मांडर के ब्राम्बे मे रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता और मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, जिला संयोजक मंडली सदस्य संध्या गुड़िया के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।*
▪️ *सम्मेलन की शुरुआत स्मृति शेष दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन कर की गई।*
▪️ *इस सम्मेलन मे मुख्य रूप से पूर्व जिला संयुक्त सचिव जुल्फीकार खान, प्रखंड संयोजक प्रमुख रौशन इमानुएल तिग्गा, मुर्शीद अंसारी, छात्र मोर्चा से मो हम्ज़ा, रॉकी साह, नेल्सन तिर्की, सुधांशु कुमार भगत, मोइन आलम, रियाजुल अंसारी, शमशाद अंसारी, सुशील एक्का, अजीत बाड़ा, गुलजार अंसारी, हसन अंसारी, अगस्तुष केरकेट्टा, नसीम अंसारी, शहदेव साहू, मनोज चौरसिया, देवधन उरांव के साथ प्रखंड व पंचायतों के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।*
▪️ *सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथियों का स्वागत कर किया गया। तत्पश्चात सांगठनिक समीक्षा करते हुए मांडर प्रखंड के सभी पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।*
▪️ *सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा कि आप सभी को जानकारी है कि पार्टी की सांगठनिक प्रक्रिया के तहत आज हमलोग मांडर प्रखंड समिति के गठन हेतु आयोजित इस सम्मेलन मे आए हुए हैं। हमे प्रखंड समिति के साथ साथ पंचायत कमिटी को भी और सशक्त बनाना है। बूथ स्तर पर भी पार्टी को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।*
▪️ *सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकताओं का मार्गदर्शन किया, साथ ही पंचायत कमिटियों को सरकार की योजनाओं को गांव गांव हरेक घर तक पहुंचाने मे अहम योगदान देने हेतु जागरूक किया।*
▪️ *सम्मेलन मे जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की ने कार्यकताओं को सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को गांव गांव तक मजबूत बनाने पर जोर दिया, साथ ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने मे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन किया।*
▪️ *जिला संयोजक मंडली सदस्य संध्या गुड़िया ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी मे महिलाओं को और अधिक जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं विशेषकर मईया सम्मान योजना को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया।*
▪️ *बैठक मे मांडर प्रखंड समिति के गठन हेतु जिला संयोजक मंडली सदस्यों ने प्रखंड व पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।*
▪️ *बैठक मे मांडर प्रखंड समिति हेतु निम्न नामों के प्रस्ताव आए :*
*▪️अध्यक्ष पद के लिए :*
*1) रौशन इनामुएल तिग्गा*
*2) राजू लोहरा*
*▪️सचिव पद के लिए :*
*1) मोइन आलम*
*2) सुधीर कुजूर*
*3) मो शमीम अंसारी।*
▪️ *उपाध्यक्ष पद के लिए :*
*1) शाहबाज अंसारी*
*2) अमानत अंसारी*
*3) सूफियान अंसारी*
*4) फ्रांसिस्का लकड़ा।*
*▪️कोषाध्यक्ष पद के लिए :*
*1) सुधांशु भगत।*
*उक्त नामों की अनुशंसा रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा करते हुए इस सूची को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु झामुमो केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।*
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ