LATEHAR : डीएवी लातेहार के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स में रचा इतिहास ।
कुल दस पदक प्राप्त किए ।
शानदार प्रदर्शन से स्कूल, जिला और संस्थान को किया गौरवान्वित ।
लातेहार, झारखंड ।डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के छात्र-छात्राओं ने डीएवी एनुअल स्पोर्ट्स 2025 के अंतर्गत राँची (खेलगाँव) और गढ़वा में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे डीएवी संस्थान का मान बढ़ाया।
राँची के खेलगाँव में प्रमुख उपलब्धियाँ
एथलेटिक्स (लड़कों की श्रेणी): श्रेयांश (U-14): जेवलिन थ्रो – स्वर्ण पदक ,विवेक (U-17): जेवलिन थ्रो – रजत पदक शॉटपुट – कांस्य पदक वीर प्रताप (U-14): लॉन्ग जंप – कांस्य पदक आयुष यादव (U-17): डिस्कस थ्रो – रजत पदक
1500 मीटर दौड़ – रजत पदक चंचल (U-14): 1500 मीटर दौड़ – रजत पदक एथलेटिक्स (लड़कियों की श्रेणी):
कृतिका (U-14): लॉन्ग जंप – कांस्य पदक टीम इवेंट्स में प्रदर्शन कबड्डी (U-14, लड़के):उपविजेता कबड्डी (U-17, लड़कियाँ): उपविजेता एरोबिक्स (U-14, लड़कियाँ): तृतीय स्थान गढ़वा में अंतर-डीएवी प्रतियोगिता में भी छाए खिलाड़ी
गढ़वा में आयोजित अंतर-डीएवी खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और खेल भावना की मिसाल पेश की।विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा,"यह सफलता शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का फल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राज्य ही नहीं, भविष्य में देश का भी नाम रोशन करेंगे।"
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ