Chandankiyari : विश्व आदिवासी दिवस पर कुड़मालि भाखि व चारि की और से भव्य शोभायात्रा निकाली गई! शोभायात्रा के लिए यात्रियों की सेवा में शहीद करमा रजवार चौक, प्रतापपुर साईट में सेवा शिविर लगाया गया।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।विश्व आदिवासी दिवस की अवसर पर कुड़मालि भाखि व चारि की और से शनिवार को आई टी आई मोड़,चास से बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, रामडीह तक आयोजित भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अपनी आदिवासी रिति रिवाज में कुड़मालि माताएं बहनें ने बाध्य यंत्र ढोल, नागेड़ा के थाप में खुब रामडीह स्टेडियम में ठुमके लगाए ।
भव्य शोभायात्रा में हजारों कि संख्या में माताएं बहनें पहुंची और शोभा यात्रा को सफल बनाया। तो वहीं दुसरी ओर राजनीतिक दलों ने यात्रियों की सेवा में शहीद करमा रजवार चौक, प्रतापपुर साईट में सेवा शिविर आयोजित कर शोभायात्रियों को बिस्कुट तथा शरबत पिलाया।
मौके पर किसान नेता सह पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, गौरा चांद महतो, पंकज कुमार महतो, सिमन्त रजक, लंकेश्वर महतो, शिव प्रसाद महतो, भरत लाल ठाकुर, रामु महतो, महादेव शर्मा, राकेश कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, पवन रजवार, दुर्गा चरण महतो ने सभी शोभायात्रियों को बिस्कुट, शरबत देकर सेवा किया।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ