Kurnool (AP) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर में की पूजा - अर्चना ….!!
कुर्नूल, आंध्र प्रदेश ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। तथा समस्त देशवासियों के लिए सुख समृद्धि व मंगल की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पुत्री (लोकसभा प्रत्याशी) यशस्विनी सहाय भी मौजूद थीं।
आपको बताते चलें कि भगवान शिव से जुड़े द्वादश ज्योतिर्लिंगों में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। वहीं मल्लिकार्जुन शब्द मां पार्वती के नाम मल्लिका और भगवान शिव के नाम अर्जुन से मिलकर बना है। यहां पर महादेव श्री शैल पर्वत पर माता पार्वती संग विराजमान हैं। और इन्हें 'दक्षिण का कैलाश' भी कहा जाता है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ