Gola : धनबाद से राँची जाने के क्रम में काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से की अनौपचारिक बातें।
◆सभी अस्पतालों की व्यवस्था हो दुरुस्त : डॉ. इरफान अंसारी
◆धनबाद के पत्रकारों के साथ न्याय होगा : केशव महतो कमलेश ।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।धनबाद के पत्रकारों के साथ किए गए दुर्व्यवहार मामले को मैंने गंभीरता से लिया है।मामले की गहराई से जाँच हो रही है। जिससे पत्रकारों को न्याय मिल सके। उपरोक्त बातें काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने धनबाद से राँची जाने के क्रम में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही गठित टीम के द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौपा जायेगा। वैसे ही इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी को भी अमर्यादित कार्य करने की छूट नही है। साथ ही कहा कि पार्टी द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए उनके तरफ से पूरी तैयारी है। वहीं देश के सुरक्षा के सवाल पर कहा कि सेना ने जिस पराक्रम का परिचय दिया है वो काबिले तारीफ है। उससे पूरा देश उन्हें सेल्यूट करता है। सेना के मनोबल को ऊँचा रखने के लिए काँग्रेस पार्टी का एक एक सिपाही हमेशा उनके साथ खड़ी है। वहीं मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार अपने किए वायदे के अनुरूप काम कर रही है।सभी अस्पतालों में लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसकी पूरी तैयारी है। साथ ही मरीजों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी, गुलाम सरवर, सुनील राज चक्रवर्ती, अजीत करमाली, असगर अली, मृतुंजय पोद्दार, रामरतन करमाली, कपिल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ