Jharkhand : *झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव*
*रांची, झारखंड ।*
झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालयों और सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा।
आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। कक्षा KG से 8वीं तक सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ