Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के अलावा डीजीपी DJP झारखंड पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, हुआं गिरफ्तार...!!
रांची, झारखंड ।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और सूबे के DGP अनुराग गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के इल्जाम में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम सुमन सौरभ बताया गया।
रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय और सदर DSP संजीव कुमार बेसरा की देखरेख में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। सुमन सौरभ को रांची के मोरहाबादी इलाके से दबोचा गया। रांची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया।
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और झारखंड के डीजीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, इस मामले को लेकर रामगढ़ के थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से यह जानकारी मिली कि युवक फिलहाल रांची में है, जिसके बाद रांची पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया है और तत्पश्चात उसे रामगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ