ED Raid In Jharkhand : बिहार - झारखंड के 15 ठिकानों पर ED का छापा,वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश..!!

ED Raid In Jharkhand : बिहार - झारखंड के 15 ठिकानों पर ED का छापा,वन भूमि घोटाले में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश..!! 

रांची, झारखंड ।

राजधानी रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही  ED की टीम रेड जारी है। सूचना के अनुसार यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े लोगों की ठिकानों में की जा रही है। वर्ष 2023 में भी जीएसटी संबंधित मामलों लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ED द्वारा कार्रवाई की गई थी। अब 2025 में एक बार फिर ED ने झारखंड में दबिश दी है।

ईडी ने झारखंड के कारोबारी विमल अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल की कंपनी राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की । ईडी ने रांची के लालपुर, बरियातू, हटिया जैसे कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इसके साथ ही ईडी ने बोकारो के जिला वन पदाधिकारी के कार्यालय में भी छापामारी की। इसके अलावा मंगलवार सुबह बोकारो में सीओ और डीसी के कार्यालय में भी ईडी की टीम पहुंची।

जानकारी के मुताबिक झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर यह रेड पड़ी है ।वन भूमि घोटाला मामले को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।

तेतुलिया वन भूमि घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने बोकारो में भी दबिश डाली है. कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। उमायुष मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड किशोर किस्कू के घर, रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन के उकरीद स्थित घर, तेतुलिया में जमीन पर स्थित कार्यालय सहित अन्य जगहों पर रेड मारी जा रही है। तेतुलिया मौज स्थित खाता नंबर 59 प्लॉट नंबर 450- 426 के कुल रखवा एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन फर्जीवड़े पर यह कार्रवाई की गयी है।

बोकारो वन भूमि घोटाले का मामला वर्ष 2022 का है। जिले के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने कई गड़बड़ियां कर एक कंपनी को वन विभाग की 74.38 एकड़ जमीन दे दी थी।यह धनबाद जिला प्रशासन के उस मामले से जुड़ा है, जिसमें साल 2013 में तेतुलिया मौजा के चास थाना के सर्वे प्लॉट नंबर- 426/450 की भूमि को जंगल साल (वन विभाग की भूमि) की जगह पुरानी परती के रूप में प्रकाशित की गयी थी । इसके बाद जब महेंद्र कुमार मिश्र ने सीएनटी एक्ट की धारा-87 के तहत अपनी मात्र 10 डिसमिल जमीन के लिए बोकारो इस्पात परियोजना प्राधिकार भारत सरकार के खिलाफ वाद- 4330/2013 दायर किया, तो इसमें बोकारो जिला प्रशासन की इंट्री हुई । महेंद्र मिश्रा ने भले ही मामला दायर किया, लेकिन वर्ष 2014 के बाद उन्होंने खुद को किनारे कर लिया।



Report By Devanand Sinha (Ranchi , Jharkhand)

By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ