Jharkhand : *झारखंड में गर्मी दिखाने लगी तेवर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी*

 Jharkhand : *झारखंड में गर्मी दिखाने लगी तेवर, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी*

*रांची, झारखंड ।*

 राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश और वज्रपात के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। झारखंड में तेज़ गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी रांची का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि डालटेनगंज में तापमान 41.8 डिग्री, गढ़वा में 40.5 डिग्री, सरायकेला में 40.7 डिग्री और गुमला में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन बढ़ते तापमानों के चलते आम लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा देखा जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 23 से लेकर 26 अप्रैल तक राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं कहीं पर गर्म और उमस भरा दिन देखने को मिलेगा। इन जिलों में तेज गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई स्थानों पर हीट-वेव वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धीरे धीरे बढ़ रहे तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों यानी 22, 23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 25 और 26 अप्रैल को तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा भी हुई। सबसे अधिक वर्षापात 9.2 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा में रिकार्ड किया गया।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ