Ramgarh : ग्रामीण विकास मंत्री का हुआ गोला दौरा, प्रखंड में चल रही योजनाओं की समीक्षा की ।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।सोमवार को गोला प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग झारखण्ड सरकार मंत्री दीपिका पांडेय एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी के द्वारा प्रखण्ड में चल रही परियोजनाओ की समीक्षा की गई, साथ ही सभी परियोजनाओ में गति लाने हेतु दिशानिर्देशन दिया गया, साथ ही संग्रामपुर पंचायत के बेदियाजारा टोला में जल-छाजन योजना घरेलु गोबर गैस पलांट का निरीक्षण किया गया, जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो रही है और जेएसएलपीएस की 7 महिला समूह को एसएचजी क्रेडिट लिंकेज लोन का 30 लाख की राशि चेक के माध्यम से दी गई।
इस मौके पर रामगढ़ जिला के उपविकास आयुक्त रॉविन टोप्पो, डीपीआरओ एवं गोला प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.सुधा वर्मा, अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी के साथ प्रखण्ड के पदाधिकारीगण मौजूद थे। इस मौके पर डीपीएम रीता सिंह, बीपीएम बिपिन कुमार, जिला प्रबंधक सामाजिक विकास सौरभ प्रसाद, जिला आजीविका प्रबंधक अजय कुमार लाल , बीपीओ लुकेश्वर साव, एडमिन गणेश महतो, आईपीआरडी सोनोका, संकुल, अध्यक्ष उमा कुमारी, सचिव सुनीता देवी, जेंडर सीआरपी उर्मिला देवी, आरती देवी, संगीता देवी, हेमंती देवी, क्लस्टर की दीदी कलावती देवी एवं जेएसएलपीएस के सभी कर्मीगण मौजूद थे।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ