RANCHI,JHARKHAND#रांची पुलिस व लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई, ब्राऊन शुगर के साथ चार महिला समेत छह लोग गिरफ्तार.!

RANCHI,JHARKHAND#रांची पुलिस व लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई, ब्राऊन शुगर के साथ चार महिला समेत छह लोग गिरफ्तार.!

रांची, झारखंड।

रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए चार महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया।एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बारियातू क्षेत्र के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोगों द्वारा ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री  की जा रही है, जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

जिसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेन्स की ईकाइ के साथ उस स्थान का घेराबंदी कर छापामारी किया। छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद सभी छह लोग जिसमें चार महिला और दो पुरुष ब्राऊन शुगर के पाउडर को अल्मुनियम फोएल में लपेट कर छोटी-छोटी पुड़िया बना रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें आरती देवी,शुगन देवी, नीतु नन्द किशोर, नन्द किशोर मिस्त्री, पृथ्वी कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल है, इनके पास से 11.27 ग्राम ब्राऊन शुगर, 90 हजार रूपया, छह मोबाइल समेत कई अन्य सामान भी बरामद किया गया।

वहीं रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लगातार हो रही कार्रवाई के कारण ड्रग्स पैडलर्स जिस इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करते थे उस इलाके में पुलिस पर नजर रखा करते थे। इसी वजह से वे कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। इसी को देखते हुए रांची पुलिस की टीम ने महिला ड्रग्स पैडलर्स को पकड़ने के लिए किसी भी वाहन का प्रयोग ही नही किया यहां तक की रेड में शामिल महिला और पुरुष पुलिस को भी सिविल ड्रेस में ही रेड के लिए भेजा गया था।पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स का मुम्बई लिंक सामने आया है जिसकी पड़ताल की जा रही है।

 

Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

 By Madhu Sinha 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ