RANCHI,JHARKHAND#युवक ने की अपने साढ़ू की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार .!

RANCHI,JHARKHAND#युवक ने की अपने साढ़ू की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार .!

रांची, झारखंड।

रांची के राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 जून को हुए हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस ने इसमें एक आरोपी समीर कुइरी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने केस को सात घंटे में सुलझाने का दावा किया है।

आपको बता दें कि 10 जून की रात अर्जुन महतो की गोली मार दी गई थी।आनन-फानन में अर्जुन महतो को रांची अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।दरअसल, अर्जुन महतो बिचकाटोली थाना क्षेत्र बुण्डु का निवासी था। वह अपने परिवार के साथ ढुलमी बर्थडे की पार्टी में गया था।रात में पार्टी समाप्त हो जाने के बाद सभी लोग खाना-पीना खा कर सो गए।रात के करीब साढे 11 बजे समीर कोइरी ने अपने साढू अर्जुन महतो की हत्या कर दी।

 वहीं पुछताछ के दौरान समीर कोइरी ने पुलिस को बताया कि उसका साढू अर्जुन महतो उसकी पत्नी के साथ सालों से यौन उत्पीड़न करता था। शादी के बाद भी वह डरा-धमका कर उसका शोषण करता था।इसके बारे में उसने अपने ससुराल में बताया लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।इस कारण से परिवार में लगाता झगड़ा होता था।आरोपी समीर कोइरी ने लंबे समय से बदला लेने का मन बनाया हुआ था।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ