RANCHI,JHARKHAND#महाशिवरात्रि के पावन अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय श्री शिव बारात में शामिल हुए तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी।

RANCHI,JHARKHAND#महाशिवरात्रि के पावन अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय श्री शिव बारात में शामिल हुए तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी।

रांची, झारखंड।

 राज्य की राजधानी रांची में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं इस अवसर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया, जगह जगह पर महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई थी।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पहाड़ी मंदिर के संरक्षक सुबोधकांत सहाय पहाड़ी मंदिर पहुंचे एवं श्री शिव बारात आयोजन महासमिति कार्यक्रम में शामिल हुए तथा विधि विधान से पहाड़ी बाबा की पूजा की एवं समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि, सुस्वास्थ्य की कामना की ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी - 

वहीं 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला श्रद्धालु सहित सभी महिलाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, विधायक सी पी सिंह, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।


Report By Madhu Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ