RANCHI,JHARKHAND#व्यस्त कार्यक्रम में भी मन की बात कार्यक्रम नही भूलते प्रधानमंत्री जी।
*मन की बात है भारत की बात....दीपक प्रकाश*
प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी वर्ग के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को राज्य के 29हजार से अधिक बूथों पर सुना।
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने फोटो सहित सरल पोर्टल पर उसे लोड भी किया। यह कार्यक्रम भाजपा का नियमित और महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन चुका है।
अपने दो दिवसीय चाईबासा प्रवास में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने चाईबासा के पिल्लई हॉल में प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात संबोधन में पूरा भारत समाया रहता है। यह मन की बात ,भारत की बात बन चुका है।
उन्होंने कहा अपनी आगामी विदेश यात्रा के व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम को स्थगित नही किया जो उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कहा कि यह कार्यक्रम जनता का एक बौद्धिक खुराक बन चुका है।
कहा कि 102वें संस्करण में भारत की प्रकृति,पर्यावरण,प्रगति और जनता के सार्थक प्रयासों को उजागर किया गया है।
*नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा हर माह रंग बिरंगे फूलों से सजे माला की तरह मन की बात कार्यक्रम को 130करोड़ जनता की सेवा में समर्पित किया जाता है। जिसकी खुशबू सम्पूर्ण विश्व को सुगंधित करती है।
*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की जनता को उपलब्धियों केलिए आत्म गौरव से भी भरता है साथ ही व्याप्त समस्याओं से लड़ने का समाधान भी देता है।
*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने कहा कि मन के बात कार्यक्रम की नई जानकारियां लोगों केलिए नई प्रेरणा बन जाती है।
उन्होंने कहा कि सामूहिक शक्ति की चर्चा ने जनता को आपदा से लड़ने की ताकत दी है।
प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने नामकुम में और बाल मुकुंद सहाय ने पहाड़ी मंदिर रांची के बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ