RANCHI,JHARKHAND#*शहादत दिवस पर झामुमो राँची जिला समिति ने दी शहीद टिकैत उमरांव सिंह एवं शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि, हेमंत सरकार में कोई भी शहीद स्थल उपेक्षित नहीं रहेगा : विनोद कुमार पांडेय। *

RANCHI,JHARKHAND#*शहादत दिवस पर झामुमो राँची जिला समिति ने दी शहीद टिकैत उमरांव सिंह एवं शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि, हेमंत सरकार में कोई भी शहीद स्थल उपेक्षित नहीं रहेगा : विनोद कुमार पांडेय। *

आज दिनांक 08-01-2023 को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद टिकैत उमरांव सिंह एवं वीर शहीद शेख भिखारी की 164वीं शहादत दिवस पर चुटुपालु स्थित शहीद स्थल पर जाकर  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति ने श्रद्धांजलि दिया।

          कार्यक्रम में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य श्री फागु बेसरा विशेष रूप से  शामिल रहे। सभी कार्यकर्ता मोराबादी स्थित गुरूजी के आवास के पास जमा होकर जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में जुलुस के साथ चुटुपालु स्थित शहीद स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दिया। रास्ते में जगह पर श्री विनोद कुमार पांडेय जी भव्य स्वागत किया गया। 

             श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखण्ड के तमाम शहीदों को हेमन्त सोरेन जी की सरकार में ही सम्मान मिल रहा है,  सभी परिजनों की सुधि लेने वाला हेमन्त सोरेन जी की ही सरकार है। शहीद स्थल का सौंदर्यीकरण के लिए फण्ड बहुत पहले ही दिया जा चुका है।  झारखण्ड में तमाम शहीद स्थलों पर सरकार संज्ञान ले रही है।  कोई भी शहीद एवं शहीद स्थल उपेक्षित नहीं रहेगा।

             मौके पर केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, अन्तु तिर्की,  रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ,  उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, कलाम आजाद, बीरू साहु,  संगठन सचिव श्री आदिल इमाम, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री कुदुस अन्सारी, क्रिड़ा मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय सचिव प्रदीप मिर्धा,  अरूण वर्मा, रमेश साहू, मंटू लाला, शिवनंदन मिश्रा, ओरमांझी प्रखण्ड अध्यक्ष  नागेश्वर महतो, काँके प्रखण्ड अध्यक्ष श्री जावेद अख्तर अन्सारी,  मो असलम, विलियम रिचर्ड लकड़ा, हारून रशीद, मृत्युंजय सिंह, साजिद कौशर, नरेश यादव, रिजवान अंसारी, असलम अंसारी, फरीद खान, परवेज़ आलम गुड्डू, दीपक मुंडा, फैयाज शाह,  राजेश सिंह, राकेश वर्मा, लक्ष्मण राम, बबलू , नीरज वर्मा, सबिबुल रहमान, शहाबुद्दीन, दीनानाथ लकड़ा,  ओम शर्मा, अजय उरांव, वसीम, अखतर मंसुरी आदि शामिल थे।

                                 

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ